प्रशांत
भूषण ने ये क्या कह दिया.......
आप के एक बड़े नेता श्री प्रशांत भूषण जी आपने ये क्या कह दिया...
कश्मीर पर रेफेरेंडम ..... क्यों भिरड़ो
के छते में हाथ दल दिया.... क्यों हमारी दुखती रग पर हाथ रख दिया... भाई
कश्मीर हमारा नासूर है भले ही हम उसे अपना अभिन्न अंग कहे और है भी पर सड़ा हुआ. एक
ऐसा अंग जिसमे नासूर है... बहुत दर्द देता
है.. आप क्यों नहीं समझते.... फोड़ा है वो...
पर क्या करे... काटना भी तो आसान
नहीं है... आखिर जैसा भी है मेरा है.....
में मानता हु कि आप देश के महान वकील है .... परन्तु भाई आप डॉक्टर
नहीं है न... इसलिए आप शायद दर्द महसूस नहीं कर पाते.... आप तो बस मोटी मोटी कानून
कि किताबो को ही समझते है न... शायद डॉक्टर होते तो पता चलता कि मरीज को दर्द
कितनॆ होता है....
आप बस एक वकील है... बहुत बड़े... शायद देश के बेटे नहीं बन
पाये... अगर बेटे बन कर सोचा होता तो शायद अहसास होता कि भाई बहन से बिछड़ने का
दर्द कैसा होता है..... प्रशांत भूषण जी... सच में आप तो बस बहुत बड़े वकील है...
परिवार के सब सदस्य अलग अलग पेशा अपनाते है... कोई सेना में कोई
वकील कोई डॉक्टर तो कोई व्यापारी.... क्या फर्क पड़ता है... है तो सब परिवार के
ही... आजकल एक अच्छा पेशा है राजनीती.... अभी तक तो वहाँ मोनोपोली चलती थी... पर
भाई कम्पटीशन बहुत बढ़ गया है.... इन्वेस्टमेंट तो करना ही पड़ता है पर आपके नेता
केजरीवाल ने तो क्वालिफिकेशन भी जोड़ दी है... शायद आई आई टी करनी पड़े प्रधानमंत्री
बनाने के लिए...
पर आज जो सो कॉल्ड हिन्दू रक्षा दल के जो मेंबर आप को पीटने के
लिए आये थे... वे बेचारे क्या जाने कि राजनीती बदल रही है... वो अभी भी पुरानी
वाली राजनीती ही कर रहे है... भाई जिसे पीटने आये... ये राजनीती कि दिशा उसी ने तय
की है..... अब वो पुरानी राजनीती नहीं चलेगी.... समझ जाओ... प्रशांत भूषण ने गलत
कहा या सही कहा... विचार कर लेते है... बहस कर लेते है...चलो जी लानत मलानत कर
लेते है... पर भाई ये हिंसा कहा से आ गई.... यार प्रशांत भूषण जैसा भी है पर अपना
है.... कोई पाकिस्तान थोड़े ही है कि जानो बूझो बाद में... पहले माथे मढ़ दो... न
भाई ना.... ऐसा तो नहीं चलेगा.....
सोचो यारो सोचो..... सोच बदलेगी तभी तो देश बदलेगा........
---------------------ujs'k
feRry
No comments:
Post a Comment